38 वे राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में नीमच तैराक कनकश्री ने जीता स्वर्ण पदक

नीमच- 38 वे राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में मध्य प्रदेश मॉडर्न पेंटाथलान के बाईथले इवेंट 1600 मीटर रनिंग 200 मीटर स्विमिंग फिर से 1600 मीटर रनिंग कर रच दिया इतिहास और नीमच को दिलाया पहला गोल्ड मैडल।
मध्य प्रदेश टीम गेम से खेलते हुए ,उत्तराखंड ,छत्तीसगढ़ कर्नाटक को पछाड़ते हुए जावद निवासी हेडकांस्टेबल तेजप्रकाश धारवाल की पुत्री मात्र 15 वर्षीय कनकश्री धारवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर रचा इतिहास।
जिसको लेकर नमो ग्रुप सेवा केंद्र पर प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा के नेतृत्व में सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवि जैन, प्रदेश मंत्री गणपत सिंह राजपूत, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष राधा यादव, नगर अध्यक्ष राजू साल्वी, शिरिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश व्यास, गौतम वैष्णव, अजय जैसवार, अंजू यादव, रचना गर्ग, संदीप वर्मा, सतीश सिंह कुशवाह, कमल सिंह चूंडावत चंदन सिंह चौहान, सहित बड़ी संख्या में नमो ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें





